
देहरादून
द हैरिटेज स्कूल के परिसर में 17वें रोहिताश मेमोरियल अंतर सदनीय वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंदाकिनी सदन ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के प्रांगण में 17वें रोहिताश सिंह मेमोरियल अंतर सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया और टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंदाकिनी सदन एवं सागवान सदन के बीच खेला गया और मंदाकिनी सदन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मंदाकिनी सदन ने बिना कोई विकेट खोय 39 रन बनाये और जबकि सागवान सदन ने चार विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाये।
मैच की दूसरी पारी में मंदाकिनी सदन के खिलाडियों ने बिना कोई विकेट खोये 46 रन बनाये और इसके जवाब में सागवान सदन ने दो विकेट पर निर्धारित ओवरों में 41 रन बनाये और मैच मंदिाकिन सदन ने 13 रन से जीत हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
इस अवसर पर विजेता टीम को स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री