देहरादून
IFMS(integrated financial management system) Portal के अन्तर्गत सभी अधिकारियो/कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य आनलाइन किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियो/शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। परन्तु दिये गये निर्देशों के बावजूद भी थानों/पुलिस लाइन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर आनलाइन नहीं किया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/04 यातायात निरीक्षकों/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का आदेशो की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किये गये हैं।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की