गुप्तकाशी : केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
यह हादसा गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया में हुआ। मलबे में दबे वाहन को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला। इस हादसे में जान गंवाने वाली पुष्पा देवी (62) महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। केदार घाटी में पिछले पांच दिन से भारी बरसात हो रही है। संपर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा