हरिद्वार
हरिद्वार में चल रहा कावड़ मेला आज समाप्त हो गया है। 4 जुलाई से 15 जुलाई तक चले मेले में 4 करोड़ 7 लाख शिवभक्त कावड़िए कावड़ लेने पहुंचे, पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 20 लाख कावड़िया इस बार ज्यादा पहुंचे हैं। मेला नियंत्रण भवन में डीएम और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांवड़ मेले की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम 4 दिनों में मेला अपने चरम पर होने के साथ भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती आ गई थी। हालांकि सभी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने समन्वय बनाकर बेहतर काम किया। वहीं एसएसपी के मुताबिक इस बार मेले में दुर्घटनाएं बहुत कम हुई। जबकि रेस्क्यू कर कई लोगों की जान बचाई गई। वहीं बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलो पर भी इस बार प्रतीकात्मक रूप से कार्रवाई की गई। ताकि आने वाले सालों में बिना साइलेंसर की मोटरसाइकिल आने का चलन बंद हो सके।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित