रुद्रप्रयाग
उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से शुरू होने जा रही है यात्रा काल का पिछला रिकार्ड देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार चारो धामो में आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार अव्यवस्था का सामना न करने पड़े इसके लिये तैयारियों में जुटे हुए है ।इस बार देश विदेश से आने वाले यात्रियो के लिए एक माह पहले ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा की गई है और अब तक 5 लाख से ऊपर तीर्थ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं ।यात्रा व्यवस्था के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन भी अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए है ।
ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट आगामी 25 अप्रैल को आम श्रदालुओ के लिये खुलने जा रहे है। और यात्रा से जुड़े सभी विभाग अपने कार्यो को पूरा करने में लगे हुए है लेकिन बेमौसम बारिश व बर्फवारी होने से धाम में धाम में चल रही तैयारियों पर भी इसका असर पड़ रहा है ।गौरीकुण्ड से लेकर केदारधाम में इस समय बिजली,पानी ,रहने के लिए हट व धाम के चारो तरफ पड़ी बर्फवारी को हटाने का काम चल रहा है ।रामबाड़ा से लेकर लिनचोली,रूद्रपॉइंट तक ग्लेशियर को काट कर रास्ता बनाया गया था ।जो की बर्फवारी होने से फिर से बन्द हो गया है जिसे खोलने के लिये डीडीएम के कर्मचारी लगे हुए है ।बारिस व बर्फवारी होने से धाम में अत्यधिक ठंड होने धाम में चल रहे सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं ।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार