देहरादून
उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है । खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं अब उसी तर्ज पर उत्तराखंड में आम जनता अनाज भी ले सकती है ।खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के खास योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी भी मिल चुकी है। बता दे कि वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य होगा।
मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा । साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी।राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं ,चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न