हरिद्वार
हरिद्वार तीर्थ नगरी है और यहां पर शराब और मांस की बिक्री नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित है यही वजह है कि यहां पर लोग बड़े पैमाने पर धन अर्जित करने के लिए शराब की तस्करी करते हैं और उसकी प्रतिबंधित क्षेत्र में छुपे रूप से बिक्री करते हैं, शराब की तस्करी करने और बिक्री करने को का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद शराब की चलती फिरती दुकान बना हुआ है, यानी उसने अपने शरीर मे ही शराब के पव्वे छिपा रखे थे, उसने अपनी शर्ट के अंदर ही शराब के 48 पव्वे छुपाए हुए हैं और इसमें देसी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब थी,जिसे वह प्रतिबंधित क्षेत्र खासकर हर की पैड़ी क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को बेचा करता था ,पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और जब इसकी तलाशी ली गई तो इसकी इसकी शर्ट से 48 पव्वे शराब के बराबर हुए हैं।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न