देहरादून
नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे पार्षद प्रत्याशियों ने अपना प्रचार भी तेज कर दिया है।

वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही सुमन मित्तल ने भी अपने प्रचार ने तेजी ला दी है। सुमन मित्तल ने वार्ड 34 गोविंदगढ़ के शांति विहार, राजीव कॉलोनी, दुर्गा डेरी, हनुमान मंदिर समेत कई क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार किया। प्रचार के दौरान सुमन को बुजुर्गों ओर मातृशक्ति ने अपना आशीर्वाद दिया और निकाय चुनाव में अपना समर्थन देने का वादा भी किया। इस दौरान लोगो ने निर्दलीय प्रत्याशी सुमन को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया जिस पर सुमन मित्तल ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि उनका आशीर्वाद और समर्थन उन्हें मिला और वे जीतकर निगम पहुंचती है तो निश्चित है कि उनकी समस्याओं को वे प्राथमिकता से हल करेंगी।
प्रचार के दौरान लोगों का ये भी कहना था कि उन्होंने वार्ड 34 से जिन भी जनप्रतिनिधियों को निगम पहुंचाया है वे उनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरे और केवल अपना ही विकास किया न कि वार्ड का। लोगो का कहना था कि आज भी वार्ड में कई समस्याएं है जिनका निराकरण जरूरी है और अब उन्हें लगता है कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही सुमन मित्तल उनकी समस्याओं को प्रथमिकता से हल करायेंगीं

More Stories
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी