उत्तरकाशी: महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन 07 पीए 4832 रविवार आधीरात गंगोत्री हाइवे पर कोपांग बैंड के पास पलटकर खाई में गिर गया। वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को कोपांग में तैनात आईटीबीपी के जवानों और हर्षिल पुलिस ने आर्मी चिकित्सालय हर्षिल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक आर्मी चिकित्सालय में इलाज के दौरान महाराष्ट्र के औरंगाबाद की अलका बोटे (45) और माधवन ने दम तोड़ दिया। सात घायलों को 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड