देहरादून
वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 21-05-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्ग पर निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा खांड गांव, गुमानीवाला रोड पर बनाये गये रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुऐ चारधाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री का रजिस्ट्रेशन चैक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चैकिंग प्वांइट से आगे न जाने देने तथा ऐसे सभी यात्रियों को वापस भेजने के निर्देश दिये गये। इस दौरान रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार को सयमित रखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पुलिस चैकिंग के दौरान किसी यात्री को अनावश्यक रूप से परेशानियो का सामना न करना पडें।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित