देहरादून
देहरादून के पलटन बाजार के बीचों बीच स्तिथ गोदाम में देर शाम अचानक भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते गोदाम की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण आग की चपेट में दूसरी दुकान में भी आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा कि गोदाम में राखियों का सामान भरा था।

More Stories
तबाही का मंजर: नीति घाटी के तमक में फटा बादल, 40 मीटर का पुल बहा, उफान पर आए नाले ने जमकर कहर बरपाया, कई गांवों का तहसील से संपर्क टूटा
गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण