देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 11/05/2025 की तड़के सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 1700 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 16 लाख 80 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया तथा 60 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई, सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त नियमो का उल्लंघन करने पर 107 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹ 26750/- का जुर्माना वसूला गया।
*कार्यवाही का विवरण*
1- कुल किए गए सत्यापन : 1705
2- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान : 168
3- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना 16 लाख 80 हज़ार रुपये
4- 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 107
5- 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना – 26750 /- रुपये
6- पूछताछ हेतु थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति – 60

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित