देहरादून
उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू का अगला चरण एक हफ्ते के लिए बढ़ना तय माना जा रहा है, हालांकि सरकार बाजारों को खोलने की अवधि में दो घंटे अतिरिक्त वृद्धि कर सकती है। कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई एसओपी रविवार को जारी होगी। उन्होंने बाजारों को शाम सात बजे तक खोलने के संकेत दिए हैं।
अभी प्रदेश में बाजार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहे हैं। संक्रमण में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार यह फैसला लेने जा रही है, हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंतित है।सूत्रों ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार व रविवार को पिकनिट स्पाट, पर्यटक स्थल, मनोरंजक पार्क भी खोले जा सकते हैं। वीकेंड पर मसूरी, नैनीताल आदि शहरों में अब सैलानी लौटने लगे हैं, लेकिन आसपास के मनोरंजक पार्क, पिकनिट स्पाट अभी बंद ही चल रहे हैं। इन क्षेत्रों के व्यापारी सरकार पर इन्हें भी खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। इन व्यापारियों का मानना है कि जब सभी बाजार नियमित तौर पर खुले हैं तो फिर पिकनिट स्पाट बंद करने का औचित्य नहीं रह जाता।
एनटीसीए भी राज्य के सभी राष्ट्रीय पार्क और जू खोलने की अनुमति दे चुका है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए अब इन्हें भी खोला जा सकता है। अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर और एंटीजन में कोई एक जांच रिपोर्ट दिखानी अभी अनिवार्य रहेगी। स्कूल-कालेजों में जुलाई से पहले सिर्फ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया जा सकता है

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग