देहरादून
त्यौहारी सीजन चल रहा है ऐसे में लोगों को स्ट्रीट लाइट की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। दरअसल राजधानी देहरादून में एलईडी स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का कार्य देख रही आस्था इलेक्ट्रिकल ने भुगतान न होने की वजह से मेन्टेन्स के कार्य से हाथ खड़े कर दिए है,ऐसे में अगर आपके मोहल्ले की यदि स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो आपको अंधेरे से निजात नही मिलने वाली वही व्यापारियों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है उनका कहना है कि त्यौहारी सीजन में बाजारों में यदि लाइट खराब होती है तो काफी परेशानी खड़ी हो जाएगी।आम जनता और व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
बता दे कि देहरादून में ईईएसएल कम्पनी ने पूरे देहरादून को एलईडी लाइट से रोशन कर दिया था जिसके मेन्टेन्स (रखरखाव) का कार्य आस्था इलेक्ट्रिकल लिमिटेड देख रही थी जिसका भुगतान ईईएसएल कम्पनी द्वारा दिया जाता था,लेकिन पिछले एक साल से ईईएसएल ने आस्था इलेक्ट्रिकल को लगभग 3 करोड़ का भुगतान नही दिया है जिसके चलते आस्था इलेक्ट्रिकल ने एलईडी स्ट्रीट लाइट की मेन्टेन्स का कार्य बंद कर दिया है।बताया ये भी जा रहा है कि नगर निगम ने ईईएसएल को भुगतान कर दिया है लेकिन ईईएसएल ने आस्था इलेक्ट्रिकल को अभी तक कोई भुगतान नही किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश