हरिद्वार
थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत बच्चे की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से 04 आरोपियों को दबोच कर ₹5 लाख रुपए बरामद किए गए।
पूछताछ करने पर अभियुक्त महादेव ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष हो गए है और मेरी एक बेटी है और मेरी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर सौदा करने के लिए बतौर बिचौलिया काम कर रही महिला हर्षी के कहने पर महादेव द्वारा मोनिका नाम की महिला से सम्पर्क किया गया जिसका 03 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 08 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 05 लाख रुपये नगद दिये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0स0 54/23 धारा 370 भादवि व 80/81 जे0 जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- मोनिका पत्नी अर्जुन थापा निवासी ग्राम सूबखेडा पोंटा जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार (बच्चे की मां)
2- पिन्टू पुत्र शंकर निवासी उपरोक्त (बच्चे का नाना)
3- महादेव पुत्र दीपा निवासी राजागार्डन गली न0 03 कनखल हरिद्वार (बच्चे का खरीददार)
4- हर्षी पत्नी पूरण निवासी उपरोक्त (बिचौलिया)
*बरामदगी-*
1- 05 लाख रुपए नगदी

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा