देहरादून
देहरादून में भू माफियाओं का मकड़जाल इस कदर फैला हुआ कि ये लोग भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर ऐसी जमीन की रजिस्ट्री कर डालते है जिन पर मुकदमा चल रहा है या फिर किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर गिरोहबंद होकर लाखों करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे है ,लेकिन प्रशासन ऐसे भू माफियाओं पर कोई कार्यवाही नही कर पा रहा है जिसके चलते इनके होंसले बुलंद होते जा रहे है।
देहरादून का आर्केडिया क्षेत्र जमीनों की फर्जीवाड़े में शुरू से सुर्खियों में रहा है। जहां पर भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि है ,क्योंकि इस क्षेत्र में वन विभाग की भी बेशकीमती जमीन है और विभाग है कि वो भी भू माफियाओं से अपनी जमीनें नही बचा पा रहा है।
बतादे कि आर्केडिया क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त में बाहरी राज्यों के कुछ भू माफिया और स्थानीय लोग भी शामिल है। अब एक नया मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अपनी जमीन बताकर उससे साढे नो लाख रुपए ठग लिए,पीड़ित व्यक्ति ने इस बावत पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर थाना पटेलनगर ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।
आपको ये भी बता दे कि आर्केडिया के पटियों गांव में भी बाहरी राज्यों से आये कुछ भू माफिया सक्रिय है और वन विभाग के अलावा स्थानीय लोगों की जमीनें पर कब्जाकर धड़ल्ले से खरीद फरोख्त कर रहे है,लेकिन प्रशासन इन पर अंकुश नही लगा पा रहा है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार