देहरादून
ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया फिर खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश चंद निवासी की शिकायत पर केस वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है। इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश चंद निवासी की शिकायत पर केस वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है। एसओ विनोद राणा ने बताया कि योगेश चंद ने पिछले दिनों मीशो वेबसाइट से कुछ सामान मंगवाया था। सात जुलाई को एक युवक डिलीवरी देने आया और ओटीपी मांगा। पीड़ित मोबाइल में नेटवर्क न होने से ओटीपी नहीं दे पाए।
ऐसे में डिलीवरी करने वाला वापस चला गया। बाद में मोबाइल पर नेटवर्क आए तो उन्होंने गूगल पर मीशो लोकल डिलीवरी एजेंसी का नंबर ढूंढा। इस दौरान एक नंबर मिला। उस पर संपर्क किया तो उठा नहीं। कटने के बाद एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी सर्विस से जुड़ा बताया। उसने मदद का झांसा देते हुए पीड़ित से उनके बैंक खाते, यूपीआई आईडी की जानकारी ली। यह जानकारी महज पांच रुपये के भुगतान पर ली गई। इसके बाद उनके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया।
उससे पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस लिया। इसके बाद पीड़ित के खाते से 1.14 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने अपना खाता ब्लॉक कराया तो ठगी रुकी। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी, जिसे वहां से वसंत विहार थाने भेजा गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री