हरिद्वार
इस साल की शुरुआत में दिनांक 08/01/23 को 7 अज्ञात बदमाशों द्वारा सिडकुल स्थित फाइन ऑटोमेटिव कंपनी में घुसकर गार्डों के साथ मारपीट कर बंदी बनाकर करीब ₹4000000 रुपए के एलुमिनियम रेडिएटर एवं एलुमिनियम का अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।
जिस पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटों के भीतर ही शत प्रतिशत डकैती कर लूटे गए सामान की रिकवरी करते हुए चार अभियुक्तों को दबोचा गया था।
घटना में अन्य तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10 -10 हजार का इमाम भी घोषित किया गया था।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 14/01/23 को बाकी बचे तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली।
*नाम पता इनामी अभियुक्त*
1- गुलफाम उर्फ फाना पुत्र शमशाद निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर
2- शोएब पुत्र शाहीन निवासी उपरोक्त
3- मोहसीन पुत्र निषाद निवासी उपरोक्त
*शातिर गुलफाम का आपराधिक इतिहास इस प्रकार से है-*
1.FIR न. 90/16 धारा 302 IPC कोतवाली मंगलोर हरिद्वार
2.FIR न 15/23 धारा 395/397/34/412IPC थाना सिडकुल हरिद्वार
3. FIR न.27/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा