देहरादून
वसंत विहार स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के सामने अभिवावकों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा , स्कूल पर आरोप है कि बच्चों को जबरन उर्दू पढ़ाई जा रही है , वहीं जबरन छात्र छात्राओं का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है , अभिवावकों का आरोप है कि स्कूल में होली का त्योहार मानने पर पाबंदी लगाई गई जबकि ईद के दौरान सभी बच्चों को पारंपरिक वेश भूषा में आने को कहा गया जिससे यह साबित होता है कि स्कूल बच्चों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा है ।
कुसुम चौहान , एसडीएम, देहरादून
वही स्कूल की माने तो ऐसा किसी भी बच्चे को नहीं कहा गया कि उसे उर्दू पढ़ना जरूरी है , उर्दू स्कूल में पढ़ाई जरूर जाती है लेकिन यह एक वैकल्पिक विषय है जिसे पढ़ने के लिए किसी भी विद्यार्थी पर दबाव नहीं बनाया गया है । वहीं विद्यार्थियों का भी यही कहना है की ऐसा कोई दबाव स्कूल की तरफ से नहीं बनाया गया है जिस से उन्हे जबरन उर्दू पढ़ने पर मजबूर होना पड़े ।
जब स्कूल में यह हंगामा काटा जा रहा था तो उस वक्त भारी मात्रा में पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम भी वहां पर मौजूद थी , इस दौरान देहरादून एसडीएम कुसुम चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मामले का संज्ञान लिया जा चुका है और अब प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है , यदि कोई कार्यवाही स्कूल पर करने की जरूरत पड़ती है तो निश्चित तौर पर उचित कार्यवाही भी की जाएगी ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा