देहरादून
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दो नई टिहरी और तीन अन्य फर्म से जुड़े लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ईई ने फर्मों के संचालकों को फर्जी अनुभव प्रमाण तैयार कर उपलब्ध कराए। इन फर्जी दस्तावेजों से फर्मों ने सरकारी विभागों से टेंडर हासिल किए।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रतीक जैन निवासी द्रोणपुरी जीएमएसरोड ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया था कि पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड दो नई टिहरी में कार्यरत ईई राजेंद्र पंत ने मैसर्स राजीव आनंद प्रो. राजीव आनंद कोटि कालसी, मैसर्स आरजी बिल्डवेल इंजीनियर्स गाजियाबाद और मैसर्स पीके कंस्ट्रक्शन शिमला हिमाचल प्रदेश को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। आरोप है कि उक्त फर्मों ने सरकारी विभागों में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों के कार्य हासिल किए। विकासनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ईई समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया