बागेश्वर
बागेश्वर के एक जूनियर हाईस्कूल की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह तस्वीरें बेहद हैरान कर देने वाली है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 6 बच्चियां अचानक स्कूल में चीखने चिल्लाने लग जाती है। जिसे स्कूल में हड़कंप मच गया। हालांकि, यह सभी छात्राएं कक्षा आठवीं की बताई जा रही हैं। जो अचानक चीखते चीखते जमीन पर झटपट आने लगी। इतना ही नहीं चीखने चिल्लाने के दौरान कई लड़कियां बेहोश हो गई।

जिसके बाद आनन फानन में बच्चियों के परिजनों को स्कूल में बुलाया गया और उनको घर भेजा गया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है की भूत प्रेत की वजह से ही बच्ची चीख और चिल्ला रही थी। यही नहीं, इन तस्वीरों में एक बुजुर्ग व्यक्ति लड़कियों के साथ टोना टोटका करता भी दिखाई दे रहा है। तो वही, कुछ लोग इसे मास स्टीरिया भी बता रहे हैं। लेकिन यह घटना अभी भी रहस्य बनी हुई है। हालांकि इससे पहले भी इस तरह की घटना चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के स्कूलों में सामने आ चुकी है।

आपको बता दे कि साल 2014 में कर्णप्रयाग के एक स्कूल में लगातार एक हफ्ते तक इस तरह की घटनाएं हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा की गई काउंसलिंग के बाद बच्चे ठीक हुए थे। हालांकि, उस दौरान मांस स्टीरिया की बात सामने आई थी। मास स्टीरिया का मतलब एक विशेष माहौल के हिसाब से व्यवहार करना होता है। किसी एक के रोने या चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग भी उसी तरह का व्योहार करने लग जाते हैं। लिहाजा डॉक्टरों के कुछ दिनों तक काउंसलिंग करने के बाद इस समस्या से निजात दिलाई जाती है।

More Stories
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल