सितारगंज
सितारगंज मिनट मार्ट स्तिथ रॉयल स्पा व् मसाज सेंटर में रुद्रपुर ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने एकाएक छापामारी की जहाँ पुलिस को स्पा सेंटर के कमरों से 2 लड़कियां व् 4 युवक मिले ।
हांलाकि युवक व् युवतियां किस अवस्था में पाये गए इस पर ह्यूमन टेफिकिंग पुलिस की इंपेक्टर बसंती आर्या कुछ भी बोलने से बचती नज़र आयीं । वहीँ स्पा सेंटर के काउंटर से कुछ नशीले तत्व व उनके खाली रेपर भी मिले ।
लगातार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के पश्चात् आज जनपद उधम सिंघ नगर की ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने आज सितारगंज के रॉयल स्पा व् मसाज सेंटर पर छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया ।
वहीँ स्थानीय लोगों की माने तो सितारगंज मिंट मार्ट स्तिथ रॉयल स्पा व् मसाज सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का काला धंधा किया जाता है ।
वहीँ स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्यवाही के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस की इंपेक्टर बसंती आर्या ने बताया की अज्ञात की सूचना पर उनके द्वारा आज सितारगंज के मिंट मार्ट स्थित रॉयल स्पा व् मसाज सेंटर पर छापामारी की गयी जिसमे स्पा सेंटर के 2 कमरों से 2 लड़कियां व् 4 लड़के मिले जिसपर उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित