देहरादून
प्रदेश भर के गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की सम्पत्ति होगी जब्त। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तारशुदा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की भी सम्पत्ति जब्त होगी। NDPS Act के अन्तर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले ड्रग्स माफियाओं की सम्पत्ति भी कुर्क की जाएगी।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।
इसके साथ ही अभियान में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।
अशोक कुमार के बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ