
देहरादून
देश के कई राज्यों के साथ ही कोरोना के मामले उत्तराखंड में भी बढ़ने लगे हैं।इसको देखते हुए राजधानी देहरादून में सख्ती कर दी गई है। जिलाधिकारी देहरादून डा0आर राजेश कुमार ने एक सख्त आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने ये कदम उठाया है। यदि आप बिन मास्क पकड़े जाते है तो आपको अब 500 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। इसलिए घर से निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्कूली छात्रों, शिक्षक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के केस कम होने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। जिससे लोग पुरानी दिनचर्या पर आ गए। लेकिन एक बार फिर कोरोना के केस डराने लगे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री