देहरादून
आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप करने वाली वाली दून की तन्वी शर्मा एक अंक से देश की टॉपर बनने से चूक गईं। उन्हें भी इस बात का मलाल है। हालांकि, तन्वी के अभिभावक उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं। तन्वी भी अपने माता-पिता की तरह स्वास्थ्य क्षेत्र में कॅरियर बनाकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
राजधानी के डालनवाला निवासी तन्वी ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने कोई ट्यूशन या अतिरिक्त क्लास भी नहीं ली थी। बोर्ड परीक्षा के दौरान हर पेपर के लिए घंटों पढ़ाई की। उनकी मां डॉ. अमरदीप कौर ने कहा कि एक नंबर की अहमियत ऐसे मौकों पर समझ आती है। तन्वी ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल करने में .20 फीसदी से रह गईं। हालांकि, अपनी ओर से पूरी कोशिश की। इसके लिए तन्वी बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि तन्वी बचपन से ही होनहार छात्रा होने के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ कर हिस्सा लेती है। उसने हर प्रतियोगिता में अपने अभिभावकों और स्कूल का नाम रोशन किया। तन्वी के पिता कमांडर अजय शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न