देहरादून
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को आखिरकार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा की तरफ से जारी बयान के अनुसार दिनभर पूछताछ के बाद देर रात रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आइएएस राम विलास यादव कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया और लंबी पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को आज होनी थी लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि 30 जून को रिटायर होने वाले आईएएस अफसर रामविलास यादव का साथ उनके सियासी आकाओं ने छोड़ दिया है। पिछले दिनों राम विलास यादव के देहरादून और लखनऊ के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने एक छापेमारी की कारवाई भी की थी। आय से 500 गुना ज्यादा संपत्ति एकत्र करने के मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और इसकी जांच चल रही है। विजिलेंस के छापे में तमाम संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा