नैनीताल
हल्द्वानी में बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य के अंदर पहला इस तरह का मर्डर केस है जिसमें सांप से कटवा कर किसी की हत्या करवाई गई है इस हत्याकांड में एक महिला समेत पांच लोग शामिल हैं महिला का नाम डाली उर्फ माही है जिसने पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी, अंकित के पैर में सांप से कटवा कर हत्या को अंजाम दिया गया जिसमें एक सपेरे का इस्तेमाल किया गया जो अपने साथ सांप लेकर आया और अंकित के पैर में सांप से कटवाया पुलिस ने सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल माही समेत चार लोग फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है एसएससी पंकज भट्ट ने बताया मृतक अंकित चौहान का माही के साथ संबंध भी था, माही अंकित से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी लेकिन अंकित लगातार माई से मिल रहा था ऐसे में माही ने अंकित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और बाद में उसकी हत्या कर दी फिलहाल पुलिस बाकी अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई है।

More Stories
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक, सरकारी परिसंपत्तियों की अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग के दिए निर्देश
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में