देहरादून
रविवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने विकास नगर स्थित राजकीय उद्यान ढकरानी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान ढकरानी में लगाई गई विभिन्न फलों सब्जियों की हाइब्रिड पौध का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो अभी एस.पी.ए. के माध्यम से जो बजट मिला है। उससे शीघ्र ही विकास नगर के राजकीय उद्यान ढकरानी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। ताकि पहाड़ से जो फल आता है जो खराब हो जाता है उसको इस्तेमाल में लाया जा सके।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज विभाग द्वारा हाइब्रिड प्लांटेशन की जा रही है, जो 3 साल में फल दे रहे हैं। उन्होंने कहा उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से 02 जनवरी तक एक सप्ताह के लिए रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभाग द्वारा लोगों को 20-20 सब्जियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। जिससे लोग अपने घरों की छतों पर गमलों में यह सब्जी के पौधे लगाएंगे।
मंत्री ने कहा बाजार में जिस प्रकार सब्जियां आ रही है यूरिया के वजह से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है उन्होंने कहा रूफ गार्डनिंग से जहां लोगों को स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां घर में मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अपने उत्पाद को दुगना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा