देहरादून
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को अचानक देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित राजकीय उद्यान पहुंचे। मौके पर पहुंचे मंत्री को देख अधिकारियों हड़कंप मच गया।
सरप्राइस निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एक अनुपस्थित कर्मचारी जानकारी प्राप्त की, विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अरुण पांडेय बिना उच्चाधिकारियों को सूचित किए हुए अनुपस्थित हैं। मंत्री ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियो ओर अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए।मंत्री ने उद्यान निदेशक के अवकाश पर रहने पर भी नाराजगी जताई। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में विभाग के उच्च अधिकारीगण अगर अवकाश पर जाते है तो उसकी जानकारी मंत्री कार्यालय को दिया जाए।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों का समय पर निस्तारण किया जाए अन्यथा लापरवाही ओर किसी भी प्रकार की बहाने बाज़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज