
चमन लाल महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा करवा चौथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की आयोजक डॉ नीतू गुप्ता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ सहायक आचार्या डॉक्टर दीपा अग्रवाल और डॉक्टर किरण शर्मा के द्वारा किया गया।
छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत ही आकर्षक डिजाइन से शिक्षिकाओं,छात्राओं व महिला कार्मिकों की हथेलियों को सजाया ।प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर श्वेता तथा डॉक्टर मीरा चौरसिया रहीं।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मुस्कान बीकॉम फर्स्ट ईयर तथा चांदनी बीए द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान कुमारी तर्रन्नुम बीए द्वितीय वर्ष तथा तनु बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय स्थान कुमारी दीपांशी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉक्टर दीपा अग्रवाल डॉ किरण शर्मा , डॉक्टर ऋचा चौहान ,डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर प्रियंका कौशिक, डॉक्टर मीरा चौरसिया,डॉक्टर अनीता शर्मा डॉक्टर पुनीता शर्मा ,कुमारी हिमांशु तथा श्रीमती रीना गुप्ता आदि शामिल रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा