देहरादून
उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए।
इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।
कमांडेंट जनरल केवल खुराना के अनुसार, केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी नौ सौ पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न