देहरादून
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं उन्होंने आज बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ महाविद्यालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी बैंक बस्ती का भ्रमण कर सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर बैंक प्रबंधन से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में चिकित्सा व सहकारिता से संबंधित संस्थानों का भी भ्रमण किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर वहां पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन तंत्र, स्टॉफ तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। भ्रमण के दौरान डा. रावत ने वहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी संस्थान द्वारा किये जा रहे उपचार एवं सुविधाओं को लेकर बातचीत की। मेडिकल कॉलेज भ्रमण के दौरान डा. रावत के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजा नंद राय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके उपरांत डा. रावत ने जिला सहकारी बैंक बस्ती का दौर किया। इस दौरान उन्होंने बैंक के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी व बैंक के अधिकारियों से मुलकात कर बैंक के संचालन एवं सहकारिता से संबंधित क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डा. रावत ने उन्हें उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज