हरिद्वार
अजय कुमार निवासी शेखपुरा पुरकाजी द्वारा उनके चालक के गले में रस्सी डालकर गाड़ी लूटने के प्रयास संबंधी मामले में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार तलाश शुरू कर नारसन मुजफ्फरनगर बॉर्डर से 02 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की।
अभियुक्तों ने पहले गाड़ी बुकिंग की ओर बार में उसी गाड़ी को लूटकर ले जाने का प्रयास करने लगे। चालक द्वारा शोर करने पर आसपास के लोगों को देख आरोपी फरार हो गए थे।
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनकी अपराधी इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- महक सिंह पुत्र सुखदेव निवासी खेड़ा जट कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
2- अक्षय पुत्र विपिन निवासी उपरोक्त
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी कोतवाली मंगलौर
2- उप निरीक्षक नवीन चौहान
3- कांस्टेबल 381 सुधीर
4- कांस्टेबल 939 पंकज चौधरी
4- कांस्टेबल दीपक वाली

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा