अजय सिंह,एसएसपी,हरिद्वार
हरिद्वार
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ये भ्रामक संदेश वायरल किया जा रहा है कि आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत का सारा सामान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट लिया गया।
*हरिद्वार पुलिस उक्त तथ्यों का खंडन करती है।*
घटना के कुछ ही क्षणों बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास से पूर्ण जानकारी उपरांत बताया कि इस प्रकार की कोई बात प्रकाश में नहीं आई है जबकि हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज के दौरान स्वयं ऋषभ द्वारा उनको “एक बैग (सूटकेस) के अलावा सारा सामान गाड़ी के साथ जल गया” बताया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त सूटकेस एवं तत्समय मौके से प्राप्त नगदी, ब्रेसलेट व चेन को ऋषभ पंत की माताश्री को अस्पताल में ऋषभ के सामने ही सुपुर्द किया गया।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री