कर्णप्रयाग
ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और बारिश के चलते चट्टान गिरने से बीते 19 घण्टो से मौणा के पास अवरुद्ध ही चल रहा है
शनिवार दोपहर बाद तकरीबन 3 बजे के आसपास भारी बारिश के बाद नारायणबगड़ से कुछ दूरी पर मौणा में चट्टान गिरने और मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था जिसके बाद सड़क के दोनों ओर कई यात्री इस राजमार्ग पर फंसे रहे हालात ऐसे बन गए कि यहां से पैदल गुजरना तक दूभर हो गया बीआरओ ने देर शाम तक सड़क को खोलने की मशक्कत की लेकिन अंधेरा अधिक होने और लगातार पत्थर गिरने के चलते राजमार्ग को नहीं खोला जा सका स्थानीय प्रशासन ने बमुश्किल यात्रियों को प्रेक्षागृह इंटर कालेज नारायणबगड़ तक पहुंचाया वहीं आज सुबह 9 बजे तक भी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है
बीआरओ के सहायक अभियंता सुमित ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते अवरुद्ध मार्ग पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस वजह से अभी सड़क खुलवाने के लिए मशीन लगाना खतरे से खाली नहीं है उन्होंने बताया कि बारिश बंद होने के बाद हिल साइड में कटिंग करके राजमार्ग को यातायात के लिए खोला जाना सम्भव हो पायेगा

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री