प्रमेंद्र डोभाल, एसपी चमोली
चमोली
खबर चमोली जिले की गोपेश्वर मुख्यालय की है जहां
नगर के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा ने शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी तब गोपेश्वर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है।
शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मेसेज भी भेजे हैं बताया गया कि आरोपित शिक्षक कुछ समय से छात्रा को स्कूल में ही परेशान कर रहा था।
। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाईल पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं। बताया गया कि किशोरी को आरोपी शिक्षक बहाने से एक पार्क के पास ले गया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने विरोध कर स्वजनों को सूचना देकर शिक्षक की करतूत बतायी , मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षकके खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया है। पपुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की मामले में कार्यवाही करते हुते पोक्सो में मामला दर्ज करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश कब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक ट्यूशन सेंटर भी चलाता है ।घटना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुते पुलिस सतर्कता बनाये हुये है ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा