पौड़ी
पौड़ी के पाबौ के अंतर्गत आने वाले निसणी गांव में मंगलवार शाम को 5 वर्षीय पीयूष पर खेलते वक्त गुलदार ने हमला कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी है। वहीं नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई की निसणी गाँव में गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर दिया है उनकी टीम ने मौके पर पहुंची और देखा कि बच्चे की मौत हो गयी है बच्चे को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। वहीं ग्रामीण बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि उनके क्षेत्र में गुलदार ने पहले भी काफी लोगों पर हमला किया है और जिस तरह से आज एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला किया है जिससे उसकी मौत हो गई है जिसके चलते उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है साथ ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बन गया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार और वन विभाग से आग्रह करते हैं कि आने वाले समय में ऐसी कोई घटना दोबारा से ना हो इसको लेकर यहां पर पिंजरे लगाया जाए साथ ही लगातार हो रहे गुलदार के हमलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को भी सकारात्मक निर्णय लेना होगा। वह दूसरी ओर वन विभाग पौड़ी नागदेवरेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर गस्त करना शुरू कर दिया है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री