देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पूरे विश्व के लिए योग गुरु उत्तराखंड प्रेरणास्रोत बनें।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सबक सिखाया है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग गुरु एवं योग प्रदेश होने के नाते प्रत्येक देश एवं उत्तराखंडवासी की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पूरे विश्व में योग के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं। योग हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा व स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति मिलती है।
इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आईटीबीपी के जवानों, दून मेडिकल कॉलेज, एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं की ओर से राजभवन परिसर में योगाभ्यास व प्राणायाम किया। योगाचार्य डॉ. अंकित ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा