देहरादून:
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी व आरटीपीसीआर जांच की बाध्यता के चलते पर्यटकों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार 22 जून से अनलॉक घोषित कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार होटल रेस्टोरेंट के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी रियायत दे सकती है। इन तमाम पहलुओं पर 21 जून को होने वाली बैठक में अंतिम विचार होगा।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल भी पहले ही ऐसे संकेत दे चुके थे । सरकार को भी पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार निर्णय लेगी। बता दे कि लॉक डाउन के चलते प्रदेश का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है साथ ही कारोबार भी ठप्प पड़ा है,हालांकि कारोबारी भी अब प्रदेश में अनलॉक की मांग कर रहे है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा