दिल्ली
एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) आज जारी किए गए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है।
कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।
यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है। एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले को मिली है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।
बता दें बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं, लेकिन नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी
आज भी दिल्ली-मुंबई में यह 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिलेगा। बता दें बीते एक जुलाई को भी एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां