देहरादून: नौकरी की चाह रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में 105 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय ने इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, पर्सनल ऑफिसर, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
यूपीसीएल भर्ती के लिए आवेदक 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 16 अप्रैल के दस दिन के भीतर अपने आवेदन की हार्डकॉपी और सभी दस्तावेज को स्व: प्रमाणित करने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से विवि को भेजना होगा। आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। पंतनगर विवि की वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है।
इन पदों पर मांगे गये हैं आवेदन:
- असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल)-72
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)-7
- अकाउंट ऑफिसर-15
- लॉ ऑफिसर-2
- पर्सनल ऑफिसर-8
- सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर-1

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा