देहरादून
जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है,12 जुलाई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है।
मेले में करीब 15 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस दौरान करीब 350 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। मेले में कैसे हिस्सा लिया जा सकता है, और अपने साथ कौन से डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सबसे पहले तो ये नोट कर लें कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले सेवायोजन कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जुलाई शाम चार बजे तक खुली रहेगी।
इसके अलावा स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए मेले में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला और रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए अपने मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और एक पहचान पत्र लेकर आएं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। 12 जुलाई को होने वाले रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। Dehradun Employment fair में करीब 350 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज