बागेश्वर
पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन के चलते पिंडारी में फंसे पर्यटक जीरो प्वाइंट से द्वाली पहुंच गए हैं। उन्हें एसडीआरएफ, मेडिकल व राजस्व विभाग की टीम लेकर आई। रात्रि विश्राम द्वाली में करेंगे। रविवार को दल खाती तक पैदल आएगा। यहां से वाहनों में बैठकर सीधे रानीखेत पहुंचेगा। उन्हे लेने के लिए रानीखेत से चार जीपें रवाना हो गई हैं। ग्लेशियरों की साहसिक यात्रा पर निकले 13 अमेरिकी समेत 14 पर्यटकों का दल हिमस्खलन के कारण पिंडारी में फंस गया। बाद में वह खुद ही सुरक्षित स्थान जीरो प्वाइंट पहुंच गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, राजस्व विभाग तथा मेडिकल की टीम रवाना हुई। देर रात टीम जीरो प्वाइंट पहुंची। शनिवार को एसडीआरएफ के नेतृत्व में टीम जीरो प्वाइंट से चलकर द्वाली पहुंची। रात्रि विश्राम द्वाली में होगा। रविवार को दल द्वाली से चलकर खातीगांव पहुंचेगा। यहां से वाहनों में बैठकर सभी यात्री रानीखेत रवाना होंगे। यात्रियों को लाने के लिए रानीखेत से नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल (नोल्स) चार जीप रवाना कर दिए हैं। इन्हीं वाहनों में बैठकर यात्री रानीखेत पहुंचेंगे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार