देहरादून
आज दिनांक 6.5.2022 को समय लगभग 19:15 बजे एक व्यक्ति सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 की गला घोटकर हत्या कर दी है।
सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस टीम उपरोक्त सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंचे। जहाँ मकान में मृतका का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। पूछताछ में सुमित उपरोक्त ने बताया कि पिछले सितंबर 2021 से हम दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। सोनिया बात बात पर मुझे एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी, मुझे शादी नहीं करने दे रही थी, जिस कारण मैंने आज लगभग दो ढाई बजे उसका गला घोट कर हत्या कर दी। मृतिका के शव के पंचायत नामा भर मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित