देहरादून। गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए । जिससे गैरसैंण में में सत्र हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे को सदन में उठाने की मांग की लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के चलते यह होना संभव नहीं था। इसलिए विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। राज्यपाल का अभिभाषण करीब 40 मिनट तक चला जिसके बाद 3:00 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा