देहरादून
पुलकित के कई और कारनामों के बारे में भी पुलिस को पता चल रहा है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
अंकिता भंडारी के हत्यारोपी पुलकित पर पुलिस और अधिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसका यह अकेला अपराध नहीं है। इससे पहले उस पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। इनमें से एक हरिद्वार में दर्ज है। ऐसे में अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी।
मुकदमे में अन्य दोनों आरोपियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी पुलकित व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी हुई है।
पुलकित के कई और कारनामों के बारे में भी पुलिस को पता चल रहा है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि उसका व्यवहार अपने साथ वाले लोगों के साथ ठीक नहीं रहता था। उस पर हरिद्वार में एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी विचाराधीन है।
ऐसे में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी इसकी गैंग का सदस्य बनाया जाएगा। फिलहाल जो जानकारी मिल रही, उनको इस मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जा रहा है।
पुलकित के रिजॉर्ट के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उसने कितनी अवधि में किस स्रोत से पैसा इकट्ठा किया, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यदि उसकी अवैध संपत्तियां सामने आती हैं, तो गैंगस्टर के तहत उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रिजॉर्ट की बात है तो इसकी कई विभाग भी जांच में जुटे हुए हैं।
अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता के दोस्त पुष्प व पुलकित के मैनेजर के बीच फोन पर हुई बात व वाट्सएप चैट महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। जल्द ही पुष्प को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि रिसार्ट में आग लगाकर साक्ष्य नष्ट करने वाली बात सही नहीं है। एएसपी शेखर सुयाल ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी कमरे से साक्ष्य जुटा चुकी है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा