देहरादून: गंगोत्री विधायक रहे गोपाल रावत का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उत्तरकाशी में होगा। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गोपाल रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, “लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत जी के निधन का दुखद समाचार सुनकर आहत हूं। उनसे जुड़ी कई यादें मेरे स्मृतिपटल पर ताजा हो गईं हैं। मन व्यथित है। बीते 17 अप्रैल को मैं उनकी कुशलक्षेम पूछने देहरादून के एक निजी अस्पताल में गया था।”
सीएम ने आगे लिखा कि, “पार्टीहित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। संगठन के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मेरी भगवान बद्री विशाल व बाबा केदार से यही प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। मेरी उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री