हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार की पॉश कॉलोनी बिल्केश्वर में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी कुछ दिन पहले इसी कॉलोनी में गुलदार का वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद आज जंगली हाथी के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बिल्केश्वर कॉलोनी में आज सुबह एक बार फिर हाथी देखा गया है. जिसका वीडियो खुद कॉलोनी वासी द्वारा बनाया गया है
आपको बता दे कि बिल्केश्वर कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है. यहां आए दिन जंगली जानवर कॉलोनी में घुस आते हैं. इसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत के साए में रहने को मजबूर हैं. आज सुबह भी हाथी जंगल से निकलकर कॉलोनी में घुस आया और सड़कों पर घूमता रहा. गनीमत रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. कुछ देर कॉलोनी में घूमने के बाद हाथी जंगल में चला गया.
बिल्केश्वर कॉलोनी में हाथी के आने का यह मामला पहला नहीं है. इससे पहले भी कॉलोनी में कई बार हाथी या गुलदार आ चुके हैं और लोगों का लाखों का नुकसान भी कर चुके हैं. वन विभाग लगातार जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के दावे करता है, लेकिन जंगली जानवर वन विभाग के दावों की लगातार पोल खोलते रहते है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां