
देहरादून
पुलिस लाइन देहरादून में कनिष्क सर्जिकल एण्ड सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सौजन्य से पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ0 रितु गुप्ता(स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपेन पटेल(जरनल फिजीशियन), डॉ0 सन्दीप (हड्डी एंव जोड रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ0 मन्जू चौहान(स्त्री रोग विशेषज्ञ ) द्वारा पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य सम्बंधी जांचे कर उन्हें उचित परामर्श देते हुए दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के ब्लड प्रेशर, सुगर टेस्ट, बी.एम.डी., हीमोग्लोबिन व अन्य जांचे निशुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए चिकित्सीय परामर्श लिया गया।
*पुलिस कर्मियों के लिये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर श्रीमती दीपाली सिंह पत्नी श्री अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून) द्वारा कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून के इस प्रयास कि सराहना की तथा शिविर को पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के लिए लाभदायक बताते हुए समय समय पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजनों से पुलिस कर्मियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मददगार बताया साथ ही डॉ0 मुकेश कुमार गुप्ता (संस्थापक कनिष्क हॉस्पिटल) व उनकी चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया*

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज