देहरादून: केदारनाथ में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद 29 दिनों में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 59 पहुंच गया है। बृहस्पतिवार देर शाम केदारनाथ से लौटते समय पैदल मार्ग पर आदित्य अनंत बनसौण (31) निवासी महाराष्ट्र की अचानक तबियत खराब हो गई थी।
गौरीकुंड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात में केदारनाथ में अहमदाबाद निवासी बौयानी हरि भाई लाल और सोनप्रयाग में दौलत, निवासी समेणाबाड़ी, मध्य प्रदेश की मौत हो गई।
शुक्रवार को मलेगांव महाराष्ट्र निवासी दिलीप अयर (62) की केदारनाथ में मौत हो गई। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि चारों यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजे गए हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के पूरे यात्राकाल में 72 और 2015 में 57 यात्रियों की मौत हुई थी।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री